Header Ads

अब Airtel देगा सभी को फ्री रिचार्ज, जल्दी देखे

 Airtel यूजर्स को फ्री मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा: 4G के रीचार्ज में बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स को मिलेगा फायदा

अब Airtel यूजर्स फ्री में अनलिमिटेड डाटा उपयोग कर सकते हैं

Airtel
Airtel-Image Source: Google


टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने अपने 5G यूजर्स के लिए नया इंट्रोडक्टरी अनलिमिटेड डेटा प्लान लॉन्च किया है। इस ऑफर में एयरटेल के प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर 4G के रीचार्ज में बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

हालांकि इस ऑफर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास 239 रुपए और उससे ज्यादा का 4G रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। एयरटेल की ओर से अभी तक एक दिन में अधिकतम 5 जीबी डेटा दिया जा रहा था। अब इस डेली लिमिट को अनलिमिटेड कर दिया है। कंपनी ने ये प्लान जियो के 5G वेलकम ऑफर को टक्कर देने के लिए मार्केट में लॉन्च किया है।

5G कैपेबल डिवाइस होना जरूरी

Airtel अनलमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास 5G कैपेबल डिवाइस होना जरूरी है और ये डिवाइस एयरटेल के 5G नेटवर्क एरिया में होना चाहिए। यानी अगर आपके क्षेत्र में एयरटेल का 4G सिग्नल आता है तो आप इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस ऑफर को एंड्रॉयड और iOS पर मौजूद एयरटेल थेंक्स ऐप से क्लेम कर सकेंगे। एयरटेल 5G प्लस सर्विस देशभर के करीब 270 शहरों में उपलब्ध है।

6 स्टेप को फॉलो कर एक्टिवेट करें अनलिमिटेड 5G डाटा

  • स्टेप 1: यूजर अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस में
  • Airtel थेंक्स ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप 2 : ऐप की होम स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करने पर "क्लेम अनलिमिटेड 5जी डाटा" का मैसेज और एक ऐरो मिलेगा ।
  • स्टेप 3 : इस ऐरो पर टैप करते ही नया पेज आएगा, यहां स्क्रॉल करने पर " अनलिमिटेड 5G डेटा" दिखाई देगा। इसके नीचे ₹0 मैसेज मिलेगा।
  • स्टेप 4: पेज को और नीचे स्क्रॉल करने पर "क्लेम नाउ" का ऑप्शन दिखेगा।
  • स्टेप 5: क्लेम नाउ पर टैप करने के बाद, मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
  • स्टेप 6 : इस मैसेज में कहा गया है कि अनलिमिटेड 5जी डेटा ऑफर सक्रिय हो गया है।

आपने यह ख़बर पढ़ी - bstrendtak

आप यह ख़बर भी पढ़े - bstrendtak

No comments

HDFC में FD कराने पर अब ज्यादा ब्याज

 HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में किया गया है। अब HDFC...

Powered by Blogger.