Adipurush movie: आदिपुरुष के डायलॉग्स से प्रयागराज के संत नाराज
Adipurush movie: आदिपुरुष के डायलॉग्स से प्रयागराज के संत नाराज: रवींद्र पुरी बोले- डायलॉग्स सुनकर खून खौलता है, सरकार को बैन लगा देना चाहिए
Adipurush movie: फिल्म आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स को लेकर साधु-संतों में नाराजगी
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स को लेकर साधु-संतों में खासी नाराजगी है। संतों ने ऐसी फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि यदि हिंदू देवी और देवताओं का अपमान ऐसे ही होता रहा तो हमें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
केंद्र सरकार फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाए-रवींद्र पुरी
प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "हमारे देवताओं के लिए ऐसे अपमानजनक शब्दों और भाषा का प्रयोग फिल्म आदिपुरुष में किया गया है, जो बर्दाश्त के बाहर है। यह सनातन धर्म और संस्कृति का अपमान है। इसके डायलॉग्स देखकर हमारा खून खौलता है। रामानंद सागर कृत रामायण देखिए। किसी पात्र के लिए उन्होंने कोई मर्यादा नहीं लांघी ।

Post a Comment